घर की दीवार ढहने से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौ’त ; घर में मा’तम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत नव रतनपुर गांव में घर के बाहर आग तापने के दौरान दीवार ढहने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृतक जिले के तरैया थाना क्षेत्र के नवरतन पुर गांव निवासी कामेश्वर मांझी का 50 वर्षीय पुत्र निरंजन मांझी बताया गया है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि निरंजन मांझी आज संध्या घर के बाहर अलाव जलाकर आग ताप रहे थे.

 

उसी बीच घर के बाहर की दीवार ढहने के कारण वह उसमें दब गए. जिसके बाद घर वालों के द्वारा उन्हें घायल अवस्था में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. इस सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वाले रोते-पीटते शव को लेकर बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर चले गए.

इस घटना के संबंध में सदर अस्पताल पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि वह घर के बाहर आग ताप रहे थे. तभी, घर की एक दीवार ढह गई और वह उसमें दब गए. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उन्हें वे लोग उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *