बेउर जेल से फोन कर कु’ख्यात अ’पराधी अपनी गर्लफ्रेंड के खाते में मंगवाता था रंगदारी के पैसे ; गर्लफ्रेंड की हुई गिरफ्तारी

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – बिहार के बेउर जेल में बंद कुख्यात अपराधी के द्वारा जेल से ही कारोबारियों को फोन कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. वह सारे पैसे अपनी गर्लफ्रेंड के खाते में मंगवाता था. इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उस कुख्यात अपराधी के गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके द्वारा अपने नाम पर सिम लेकर जेल पहुंचाया गया था. पटना सिटी से गिरफ्तार की गई अनिता देवी ने अपने नाम पर सिम लेकर बेउर जेल में बंद कुख्यात सिकन्द्र राय को दिया था. वो भी पटना के मोहन नगर की रहने वाली है.

बताया जा रहा है कि जिस मोबाइल नंबर से पानी टंकी इलाके के कारोबारी से रंगदारी मांगी गई थी, उसी मोबाइल नंबर से शहर के तीन चार अन्य कारोबारी सहित कुल 40 से ज्यादा लोगों से रंगदारी मांगी गई थी. इसमें से कुछ लोगों ने महिला के खाते में गूगल पे और अन्य माध्यम से रंगदारी दिया भी दिया था. जिसे कैश करवाकर महिला ने कोर्ट में पेशी के दौरान सिकन्द्र राय को दिया था. रिपोर्ट के मुताबिक उस नंबर से रंगदारी के लिए जितने भी फोन किए गए हैं उसमें उत्तर बिहार के एक बड़े गैंग का नाम बताया गया था. हालांकि जेल में बंद आरोपी को रिमांड में लेकर पूछताछ करने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.

फिलहाल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के मोबाइल दुकानदार से दो लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने के मामले में अनिता देवी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है. पटना सिटी की रहने अनिता देवी से बेला थाने में गहनता से पूछताछ हो रही है. एएसपी टाउन अवधेश सरोज दीक्षित ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रंगदारी मांगने में जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया उस सिम को जेल में बंद सिकेन्द्र राय इस्तेमाल कर रहा था. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

वहीं पुलिस की माने तो बेऊर जेल में बंद कुख्यात शूटर और अनिता के बीच प्रेम संबंध चल रहा है. पहली बार दस साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी. महिला का पति पटना सिटी में ही चाय की दुकान चलाता है. अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले कुख्यात शूटर महिला के गांव में मजदूरी करने जाता था. इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी. सजा होने के बाद जेल में बंद सिकन्द्र राय अंदर से ही रंगदारी की राशि प्रेमिका के खाते में मंगवाता था.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *