सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा सिवान ; राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK –  सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसनपुरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान राकेश कुमार की छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी. आज सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. बताते चलें कि वह छत्तीसगढ़ के 150वीं बटालियन में कार्यरत थे. जहां रात 11:00 बजे ड्यूटी के दौरान ही उसके सीने में दर्द की शिकायत हुई. जिसके बाद सीआरपीएफ कैंप स्थित मेडिकल चेकअप ले जाने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई. परिजनों को सूचना वहां से सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा फोन पर दी गई.

घटना के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया. वहीं ग्रामीण इलाकों में जवान के मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गई. उनका पार्थिव शरीर सोमवार को सीआरपीएफ के वाहन से उसके पैतृक गांव बिशनपुरा पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसके शव को अंतिम विदाई दी गई. सिवान जिले के ग्यासपुर स्थित सरयू नदी के तट पर उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी. जहां घाट पर जवान के अंतिम दर्शन को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और आंखों से श्रद्धांजलि भी दी. परिवार में शोक की लहर है. जहां शोक संतप्त परिवार के प्रति लोगों ने संवेदना प्रकट किया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *