रेक पॉइंट पर रं’गदारी को ले ता’बड़तोड़ फा’यरिंग मामले में 27 लोग गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

NAVADA DESK – बिहार के नवादा जिला अंतर्गत रेक पॉइंट पर रंगदारी को लेकर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी मामले में 27 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं घटना स्थल से पुलिस ने 13 खोखा भी बरामद किया है. इसके अलावे घटना स्थल से दो स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है. इस मामले में नवादा डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार देर रात गोलीबारी की घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. उन्होंने बताया कि बलवा गांव में दो गुटों के बीच रेक पॉइंट को लेकर लड़ाई-झगड़ा और गोलीबारी की घटना हुई थी. उस घटना में दोनों पक्ष से तीन व्यक्ति जख्मी हुए थे.

सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थाना तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और तीनों जख्मी को इलाज करवाने के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. जहां तीनों व्यक्ति खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. उस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनसे पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा दिया गया. वहीं उस मामले में अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *