चो’रों को पकड़ने गई थी पुलिस ; चो’रों ने दारोगा को मार दी गो’ली

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – राजधानी पटना में अपराधियों ने एक दारोगा को गोली मार दी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बेउर थाना क्षेत्र के बेउर मोड़ के पास की है. गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल दारोगा को अस्पातल पहुंचाया गया. वहीं पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में जांच में जुट गई.

उक्त मामले में फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि फूलन राम के दाहिने हाथ में गोली लगी है. और उनकी स्थिति फिलहाल ठीक-ठाक है. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने दो गोली चलाई गई थी. घटनास्थल से एक पिस्टल और एक खोखा बरामद की है. पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को हिरासत में लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. बताते चले कि बेउर मोड़ के नजदीक एक टेलीकॉम टावर की सात की संख्या में बैटरी चोरी कर रहे थे. इसकी सूचना किसी शख्स ने बेउर थाने को दे दी. सूचना मिलते ही बेउर थाने की पुलिस और 112 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही चोरी कर रहे अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

 

उसी दौरान एक गोली दारोगा फूलन राम के हाथ में गोली लगी और वह घायल हो गए. इस बीच पुलिस पदाधिकारी ने भाग रहे अपराधियों मे से तीन अपराधियों को धर दबोचा. पुलिस का कहना है कि गोलीबारी करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *