खैरा में ना’बालिक लड़की के साथ गैं’गरे’प, वीडियो वा’यरल ; एसआईटी ने एक आरोपी को किया गि’रफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK + सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरेया गांव निवासी एक नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप करने और वीडियो वायरल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला के द्वारा एस आई टी का गठन किया गया. जिसके बाद पुलिस टीम ने उसी गांव के एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली हैं. गिरफ्तार आरोपी प्रवीण कुमार बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव के एक नाबालिग लड़की अपने दादी के साथ घर में रहती थी और

उस लड़की को उसी गांव के आधा दर्जन व्यक्तियों द्वारा बीती रात्रि घर से जबरन उठा कर गांव के ही चेमनी के पास ले जा कर बारी-बारी से बलात्कार कर अचेतावस्था में उसे घर पहुंचा दिया. हद तो तब हो गई जब बलात्कारियों ने गैंगरेप का वीडियो भी वायरल कर दिया. साथ ही उस लड़की के दादी के पास जाकर धमकी देते हुए प्राथमिकी दर्ज नहीं करने की बात कही. हालांकि उस नाबालिग लड़की के दादी ने बावजूद इसके खैरा पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी.

बहरहाल बलात्कारी द्वारा घटना की वीडियो वायरल होने के बाद जिला के पुलिस कप्तान डॉ गौरव मंगला को जानकारी मिलते ही उन्होंने एसआईटी की गठन कर इस मामले में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया. उसी दौरान एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई. इस मामले में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिमा राणा ने बताया की घटना में संलिप्त लोगो की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी. जहां एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है तथा पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *