गला दबा’कर युवक की ह’त्या कर फेंके गए श’व की हुई शिनाख्त ; प्रेम प्रसंग में हुई थी ह’त्या

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनिया चंवर स्थित नहर के समीप हत्या कर फेंके गए युवक के शव की शिनाख्त कर ली गई है. मृत युवक की पहचान जिले के तरैया थाना क्षेत्र के मंझोपुर गांव निवासी रमेश महतो के 20 वर्षीय पुत्र संदीप के रूप में की गई है. उसकी हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप को कुछ युवक बुलाकर इसुआपुर थाना अंतर्गत सलेमपुर गांव लेकर गए थे. जहां की एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग था और उसकी हत्या कर निपानिया गांव स्थित नहर के समीप फेंक दिया गया था.

इस मामले में मृतक के पिता रमेश महतो ने बताया कि निपनिया गांव के पड़ोसी गांव सलेमपुर की एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसको लेकर कुछ युवक मंगलवार को उसे घर से बुला कर ले गए थे और बुधवार की रात्रि में उन्हें इसुआपुर थाना के चौकीदार द्वारा सूचना मिली के उनके बेटे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम करने के बाद उसे अस्पताल में रखा गया है. इस सूचना के बाद वे लोग आज सुबह छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव को प्राप्त कर दाह-संस्कार के लिए ले जा रहे हैं.

विदित हो कि बीते दिन संध्या में ईश्वरपुर थाना अंतर्गत निपानिया गांव स्थित नहर के समीप से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था और पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद सुरक्षित रखा गया था. जिसके बाद पुलिस शव की पहचान को लेकर प्रयास में लगी थी. इस बीच थाना के चौकीदार के द्वारा पूछताछ के बाद शव की पहचान की गई थी और उसके द्वारा ही इस घटना की सूचना मृतक के पिता को फोटो भेज कर दी गई थी और पहचान हुआ था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *