छपरा सोनपुर रेलखंड पर द ब’र्निंग ट्रेन होने से बची बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन द बर्निंग ट्रेन होते-होते बची है. ट्रेन के एक बोगी से धुएं का गुब्बार उठते देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई और यात्री ट्रेन से कूद कर खुले मैदान में पहुंच गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छपरा जंक्शन से बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन खुली और गोल्डन गंज से आगे बढ़ाने के बाद बाद गोपाल स्टेशन से पहले ट्रेन की एक बोगी में आग लग गया और धुआं निकलने लगा. यह देखकर सूचना के बाद ट्रेन को रोका गया. रेलवे टीम वहां पर पहुंची तो पाया गया की ट्रेन की एक बोगी के ब्रेक में ब्रेक बाइंडिंग होने से आग लगा था और धुआं निकल रहा था.

लेकिन, समय रहते जानकारी होने पर स्थिति को संभाल लिया गया और करीब 15 से 20 मिनट तक ट्रेन वहां खड़ी रही. जिसके बाद ब्रेक को दुरुस्त करने के बाद ट्रेन को गंतव्य स्टेशन के लिए रवाना किया गया. इस मामले में सोनपुर जीआरपी प्रभारी ने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के एक बोगी में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं उठा था. आग नहीं लगी थी. 15 से 20 मिनट में सब कुछ सामान्य हो गया उसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *