घर के बाहर टहल रही महिला को अ’नियंत्रित बाइक ने मा’रा ट’क्कर पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौ’त

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  घर के बाहर टहल रही एक महिला को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दिया. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उस महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल और वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. लेकिन पीएमसीएच पहुंचने के क्रम में नया गांव के समीप उस महिला की मौत हो गई. जांच उपरांत चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. जिसके बाद परिजन शव को लेकर देर संध्या छपरा पहुंचे.

जहां सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. मृत महिला जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी कौशल सिंह की 50 वर्षीय पत्नी मीरा सिंह बताई गई है. इस घटना के संबंध में मृत महिला के पुत्र ने बताया कि वह आज घर के समीप टहल रही थी.

तभी मकसूदपुर बांध पर अनियंत्रित बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर उसे घायल हो गई. सूचना के बाद उन लोगों ने उन्हें अमनौर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन वहां भी प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां नया गांव से आगे बढ़ते ही उनकी मौत हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *