उपचार के दौरान मौ’त के बाद ह’त्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज ; मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्ट’मार्टम

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शिव बाजार लेबर चौक से दक्षिण स्थित सीआर गरीब सेवा सदन में बीती रात्रि उपचार के दौरान प्रसव पीड़िता की मौत के बाद परिजन वहां हंगामा करने लगे. वहीं सूचना पर पहुंची भगवान बाजार थाना पुलिस ने जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, वहीं इस मामले में हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. यह प्राथमिक की मृत महिला छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत श्याम चक निवासी पूजा देवी के पति बबलू कुमार राय के द्वारा दर्ज कराई गई है.

दर्ज प्राथमिकी में उनके द्वारा बताया गया है कि उनकी पत्नी 3 महीने की गर्भवती थी. जिसको लेकर वह शहर के नगर थाना अंतर्गत रौजा मोहल्ला अपने मायके गई थी. वहां पेट में दर्द की शिकायत होने के बाद उसे उनकी सास अनीता देवी और साला राजेश कुमार यादव के द्वारा उक्त सीआर गरीब सेवा सदन में भर्ती कराया गया था. जहां उक्त सेवा सदन के डायरेक्टर संजय कुमार, हरेंद्र राय एवं उनकी पत्नी रेणु देवी के द्वारा बिना चिकित्सा के फर्जी रूप से चलाए जा रहे गरीब सेवा सदन में भर्ती कराया गया. वहां उनके द्वारा बताया गया कि पेट में बच्चा खराब हो चुका है और शीघ्र डीएनसी करना पड़ेगा.

जिसके बाद उन लोगों ने जबरदस्ती दवा मंगा कर बच्चा सफाई किया. जिसके कारण इलाज के दौरान उनकी पत्नी पूजा की मृत्यु हो गई. इस मामले में उनके द्वारा उक्त तीनों के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि संजय कुमार, हरेंद्र राय और रेणु देवी के द्वारा जानबूझकर बिना डॉक्टर के फर्जी बोर्ड लगाकर पैसा ऐंठने के उद्देश्य से उनके पत्नी की हत्या कर दिया गया है. जिसका साक्ष्य उनके साला एवं उनकी सास हैं.

इस आरोप के बाद छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के द्वारा किया गया महिला का पोस्टमार्टम

तीन माह की प्रसव पीड़िता पूजा देवी की गरीब सेवा सदन में उपचार के दौरान मौत के बाद तीन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी के बाद छपरा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिंह के द्वारा तीन चिकित्सकों की मेडिकल टीम गठित की गई, जिसमें एक महिला चिकित्सा को भी शामिल किया गया. उक्त मेडिकल टीम के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया. अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है. जिससे खुलासा होगा कि किन परिस्थितियों में प्रसव पीड़िता की मौत हुई है. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास में लगी है.

 

क्या है माजरा

बताया जा रहा है कि छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शिव बाजार लेबर चौक से दक्षिण स्थित संकीर्ण गली में एक घर के अंदर ही गरीब सेवा सदन नाम से नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था. जहां छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत श्यामचक निवासी बबलू कुमार राय की पत्नी 24 वर्षीय पूजा देवी को भर्ती कराया गया था. उपचार के दौरान स्थिति बिगड़ने पर गरीब सेवा सदन के संचालकों के द्वारा उन्हें एंबुलेंस बुलाकर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां से निकलने के बाद जब परिजनों को आभास हुआ कि पूजा देवी नहीं है तो उन लोगों ने छपरा सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक से जांच कराई तो पता चला कि वह मर चुकी है.

जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. फिर परिजन शव लेकर सीधे गरीब सेवा सदन पहुंचे, जहां सभी कमरे में तालाबंदी कर नर्सिंग होम संचालक और कथित तौर पर चिकित्सक सह कंपाउंड फरार हो चुका था. जिसके बाद परिवार वालों ने इस घटना की सूचना भगवान बाजार थाना पुलिस को दी गई. सूचनाके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात्रि में ही छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *