बारात से लौट रहे युवक का ससुराल के गांव में मिला श’व ; गला रे’त कर की गई ह’त्या

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेया रत्नाकर गांव में बारात से लौटकर ससुराल जा रहे हैं एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. उसका शव गांव स्थित चंवर से बरामद किया गया. जिसके बाद आज सुबह उसकी पहचान की गई है. मृतक जिले के नगरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव निवासी स्वर्गीय राजनाथ सिंह का 30 वर्षीय पुत्र राजू सिंह बताया गया है. इस सूचना के बाद में परिवार वालों में कोहरा मच गया.

बताया जा रहा है कि राजू रविवार को अपने गांव से मढ़ौरा के विक्रमपुर गांव में बारात में शामिल होने के लिए गया हुआ था. जहां से वह सोमवार को अपने ससुराल तरैया थाना के सरेया वसंत गांव पहुंचने वाला था. लेकिन सोमवार की रात उसके ससुराल के बगल के गांव सरेया रत्नाकर स्थित चंवर में सड़क के किनारे पुलिस ने उसका शव बरामद किया है. शव के पास से पुलिस ने धारदार हथियार (हसुली) बरामद किया है. जिससे युवक की गला रेत कर हत्या कर देने की आंशका जताई जा रही है.

पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टन के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस मामले में तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *