पटना से लाई गई 50 लाख मूल्य की एक ट्रक विदेशी श’राब जब्त

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ट्रक से 308 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई शराब की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है. ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान कुछ अहम जानकारी मिली है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन अवैध शराब पकड़े जाने का सिलसिला जारी है. अब गोपालगंज में पुलिस ने पंजाब से मैगी की आड़ में छिपाकर लायी जा रही 308 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है. साथ ही पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है.

 

यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर कुचायकोट थाने की पुलिस ने की है. जानकारी के मुताबिक, कुचायकोट थाना को सूचना मिली थी कि मैगी की आड़ में विदेशी शराब की एक बड़ी खेप पंजाब से बिहार आ रही है. इसके बाद कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने NH-27 पर वाहनों की जांच शुरू की. जांच के दौरान एक ट्रक से करीब 308 कार्टन से 2700 लीटर विदेशी शराब को बरामद कर लिया गया. ट्रक में मैगी के कार्टन के बीच शराब को छिपाकर रखा गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *