अ’नियंत्रित वाहन ने साइकिल सवार युवक को रौं’दा ; मौके पर मौ’त

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत फकुली गांव के समीप अनियंत्रित वाहन ने साइकिल सवार एक युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. मृतक की पहचान छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नवीगंज मोहल्ला निवासी जवाहीर महतो के 33 वर्षीय पुत्र मंटू महतो के रूप में की गई. इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पॉकेट से मिले आधार कार्ड के अनुसार पहचान कर इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी.

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है. सदर अस्पताल में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह साइकिल से अपने रिश्तेदारी में जलालपुर थाना अंतर्गत सकड्डी गांव जा रहा था. जहां फकुली गांव के समीप अनियंत्रित वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *