सारण में रिवर रैंचिंग योजना के तहत 3:30 लाख लक्ष्य को लेकर सेमरिया एवं रामघाट पर अंगुलिकाओं को किया गया प्रवाह

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत मांझी प्रखंड में रामघाट में रिवर रैंचिंग योजना के तहत 3:30 लाख लक्ष्य को लेकर प्रथम चरण में सिमरिया घाट नाथ बाबा मंदिर के पास 224000 मत्स्य अंगुलिकाओं का नदी में प्रवाह किया गया. वहीं दूसरे चरण में आज 24 नवंबर को मांझी के रामघाट पर शेष बचे 126000 मत्स्य अंगुलिकाओ का प्रवाह किया गया. इस अवसर पर विभाग से आए हुए प्रतिनिधि भारतेंदु जायसवाल लेक्चर मत्स्य रिसर्च केंद्र मीठापुर पटना एवं रशीद फारूकी उप मत्स्य निदेशक सारन परिक्षेत्र, छपरा उपस्थित थे.

जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा दिया गया यह योजना बहुत ही प्रभावी जनकल्याणकारी एवं दूरगामी है. जिसके प्रचार प्रसार की आवश्यकता है. इस योजना से नदियों में प्रदूषण में कमी आएगी साथ ही साथ भारतीय मेजर कॉर्प जो नदियों से विलुप्त होते जा रही थी, उसका परवाह बना रहेगा. इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी के अलावा राम विचार मांझी, संतोष कुमार मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, श्रवण पंडित कनीय अभियंता, एवं नरेंद्र कुमार मत्स्य विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *