“राइट टू हेल्थ” बिल के विरोध में चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य ; सरकार के खिलाफ जताया विरोध ; बताया काला दिन

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  “राइट टू हेल्थ” बिल के विरोध में सारण जिला के चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए कार्य किया. सरकार के खिलाफ यह विरोध छपरा सदर अस्पताल में भी देखने को मिला. सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिंहा एवं अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एसडी सिंह सहित अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य प्रारंभ करने से पहले सदर अस्पताल के ओपीडी के सामने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

जिसके बाद काला बिल्ला लगाकर ही कार्य प्रारंभ किया. इस दौरान सदर अस्पताल में काफी मरीजों की भीड़ देखी गई. चिकित्सको ने काली पट्टी बांधे हुए कार्य कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सिंह ने बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा पारित किया गया बिल चिकित्सकों के विरोध में है. जिसका विरोध आई एम ए एवं भासा के सभी चिकित्सकों को द्वारा किया जा रहा है.

चिकित्सकों के लिए काला दिन है राजस्थान सरकार द्वारा लागू किया गया “राइट टू हेल्थ” बिल

आईएमए के बिहार स्टेट प्रेसिडेंट शालिग्राम विश्वकर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा लागू किया गया “राइट टू हेल्थ” बिल चिकित्सकों के लिए काला दिन है. सरकार चाहती है कि चिकित्सक राजस्थान छोड़कर कहीं अन्यत्र चले जाएं. “राइट टू हेल्थ” बिल पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि इस बिल के माध्यम से वैसे मरीज जोकि आपातकालीन स्थिति में है उन्हें चिकित्सक को निशुल्क देखने के लिए बाध्य किया जा रहा है.

इसके साथ ही उस व्यक्ति के उपचार एवं हायर सेंटर तक रेफर किए जाने की व्यवस्था भी उक्त चिकित्सक को करनी होगी. ऐसी स्थिति में चिकित्सक कैसे कार्य कर पाएगा. उसको चिकित्सा का खर्च कौन देगा.

जिले के सभी चिकित्सकों ने जताया विरोध

राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में काली पट्टी लगाकर कार्य करने वालों में डॉक्टर शालिग्राम विश्वकर्मा, डॉक्टर एसडी सिंह, डॉक्टर किशोर कुणाल, डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद, डॉक्टर स्वाति कुमारी, डॉक्टर सुभाष चंद्र शर्मा, डॉक्टर तौसीफुल हक, डॉक्टर संदीप कुमार यादव, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर सुरेंद्र महतो, डॉक्टर मकेश्वर चौधरी, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉक्टर संजीव जायसवाल, डॉ सजल कुमार सहित जिले के सभी चिकित्सक शामिल है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *