एसएसबी जवान के निधन पर सम्मान के साथ डोरीगंज घाट पर दी गई अंतिम विदाई

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा सदर प्रखंड क्षेत्र के डोरीगंज नदी घाट पर सेना के जवानों के द्वारा सलामी देकर सम्मान के साथ एसएसबी जवान को अंतिम विदाई दी गई. मृत एसएसबी जवान डोरीगंज थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुरा गांव निवासी गजेन्द्र प्रताप सिंह बताये गये हैं. वह एक नम्बर बटालियन SSB सोनापुर गोवाहाटी असम हेड कांस्टेबल जीडी के पद पर कार्यरत थे. बताते चलें कि गजेन्द्र प्रताप सिंह का कुछ वर्ष पहले हार्ट अटैक आने के बाद उनका अपरेशन हुआ था. तत्पश्चात ठीक थे.

विगत 6 नवम्बर को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उसी दौरान वाहिनी मुख्यालय से गोवाहाटी सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. जहां उपचार के दौरान 12 नवम्बर की सुबह  इनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी. जिसकी सुचना मुख्यालय एवं साथ में रह रहे परिवारजनों को दी गयी. जिसके बाद गजेन्द्र प्रताप सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर SSB द्वारा विधि व्यवस्था के साथ समर्पित किया गया. मौके पर मौजूद जवानों में SI जीडी काजलपाल, मुख्य आरक्षी रमेश कुमार कुशवाहा,

आरक्षी रोहित, अमीत, बी संजय, नितिन जगताप, मुख्य चालक सुनिल देव वर्मन, फर्नेन्द्र वर्मन तथा सपोट बटालियन 40वीं वाहिनी SSB के उपनिरीक्षक सुनिल कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र चंद, मुख्य आरक्षी अशोक सिंह आदि मौजूद रहे. जहां डोरीगंज नदी घाट पर जवानो के द्वारा सम्मान पूर्वक सलामी दी गई. तदुपरांत उनके पुत्र द्वारा मुखाग्नि दी गयी. मृत एसएसबी जवान गजेन्द्र प्रताप सिंह अपने पिछे दो पुत्र छोड़ गए है. जिसमे एक पुत्र की शादी हो गयी है वही दूसरा पुत्र अभी अविवाहित है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *