छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टर चैंबर में चा’कूबा’जी का एक्सक्लूसिव वीडियो ; वार्ड पार्षद पर दूसरी बार दे-दना-दन चला चा…कू ; किसी की भी नहीं हुई बोलने की हिम्मत

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टर चैंबर में चा’कूबा’जी का लाइव वीडियो सामने आया है. यह वीडियो और फुटेज छपरा सदर अस्पताल में विगत 10 अक्टूबर को सीसीटीवी फुटेज में कैच हुई थी. यह घटना समय हुई जब छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत कटहरीबाग रावल टोला स्थित एक विद्यालय के समीप नाला को अतिक्रमण कर रखे गये गिट्टी को हटाने को लेकर वार्ड पार्षद का विवाद हुआ और दोनों तरफ से चाकू बाजी की घटना हुई.

जिसमें दोनों पक्ष से दो-दो लोग जख्मी हुए थे. एक पक्ष से वार्ड -7 के पार्षद राहुल गिरी और उनका भाई शेखर गिरी जख्मी हुए जो कि नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर गिरी टोला मोहल्ला निवासी नंदलाल गिरी के पुत्र हैं. वहीं दूसरे पक्ष से नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा रावल टोला निवासी स्वर्गीय विजय सिंह के पुत्र मंटू सिंह एवं उनका पुत्र आकाश सिंह जख्मी हुए थे. उस घटना के घटित होने के बाद छपरा सदर अस्पताल में जब उपचार के लिए दोनों पक्ष पहुंचे तो डॉक्टर चैंबर के बाहर से खदेड़ते हुए डॉक्टर

चैंबर के अंदर तक जाकर वार्ड 37 के पार्षद राहुल गिरी को दूसरे पक्ष के युवकों के द्वारा दनादन चाकू घोंपा गया था. हालांकि इस घटना के बाद पुलिस पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों का उपचार कराया गया. जिसमें वार्ड पार्षद और उसके भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए शीध्र ही पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था. जबकि बाद में विपक्षी दोनों व्यक्ति को भी पीएमसीएच रेफर किया गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *