दशहरा मेला घूमने आये सिवान के दो युवकों का छपरा में अपहरण ; फिरौती मांगने वाले तीन अ’पहरणकर्ता गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

SIWAN / CHHAPRA DESK – सिवान जिले के चैनपुर ओपी क्षेत्र के छितौली गांव निवासी दो युवकों का अपहरण सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में किए जाने के मामले से सनसनी फैल गई. हालांकि त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने दोनों युवकों को दियारा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर तीन अपहरण कर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है. अपहृत दोनो युवक सिवान जिले के चैनपुर ओपी क्षेत्र के छितौली गांव निवासी चैनपुर ओपी क्षेत्र के छितौली निवासी पप्पू पटेल के पुत्र यशवंत पटेल और रामजी यादव के पुत्र अभिषेक यादव 23 अक्टूबर की शाम घर से मेला घूमने सिवान गए थे.

जहां पूरी रात मेला घूमने के बाद मंगलवार की दोपहर दोनों युवक ट्रेन से अपने घर को लौट रहे थे. उस दौरान दोनों युवक ट्रेन से एकमा रेलवे स्टेशन पर उतर गए थे. जहां कुछ बदमाशों ने चाकू के बल दोनों का अपहरण कर लिया. जिसके बाद उनके परिजनों से मोबाइल से संपर्क कर 50 हजार रुपये फिरौती की मांग की. जिसके बाद स्वजनों में दहशत का माहौल कायम हो गया. वहीं स्वजनों ने घटना की सूचना चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई में जुट गई. उस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर एकमा थानांतर्गत चंवर में छिपाकर रखे गए दोनों युवकों को बरामद कर लिया तथा मौके पर तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाना लाई. जहां चैनपुर ओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *