रेलवे ट्रैक पर टहल रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौ’त ; पहचान के बाद पहुंचे परिजन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह वृद्ध रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था. उस बीच मालगाड़ी ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद रेल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव की पहचान जिले के एकमा थाना क्षेत्र के राहुल नगर निवासी स्वर्गीय शिव पूजन प्रसाद के 70 वर्षीय पुत्र गजानंद प्रसाद के रूप में की गई.

सूचना के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे, जहां रेल पुलिस के द्वारा 100 का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि वह आज सुबह में टहलने के लिए रेलवे लाइन की तरफ निकले थे. जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है. बताया जाता है कि उनका परिवार गरीबी और आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. ऐसी स्थिति में परिवार वालों के सामने बूढ़े बाप के दाह-संस्कार करने की भी समस्या उत्पन्न हो गई है. फलस्वरूप परिवार वालों की निगाहें सरकारी आर्थिक सहायता की तरफ टिकी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *