5 दिनों से लापता मजदूर का श’व नदी से बरामद ; नाव दुर्घटना या ह’त्या जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK 5 दिनों से लापता एक मजदूर का श’व आज सुबह जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत बलवन टोला के समीप सोन नदी से बरामद किया गया. फिलहाल उसकी मौत संदेहास्पद बनी हुई है. क्योंकि, परिवार वालों के अनुसार मारपीट कर उसकी हत्या की गई है. जबकि पुलिस का अंदेशा है कि नाव दुर्घटना में उसकी मौत हुई होगी. शव की पहचान होने के बाद परिजन वहां पहुंचे और वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा.

जहां मृत व्यक्ति की पहचान जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के सुमेशपट्टी गांव निवासी गजाधर साहनी के 52 वर्षीय पुत्र भुटेली सहनी के रूप में की गई. परिवार वालों के अनुसार वह मछली मारने के साथ-साथ बालू के नाव पर मजदूरी भी करता था. 5 दिनों से वह लापता था. इसी बीच आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसका शव डोरीगंज थाना अंतर्गत बलवन टोला के समीप स्थित सोन नदी के उत्तरी किनारा से बरामद किया गया है.

सूचना के बाद वह लोग वहां पहुंचे और देखा कि उसके शरीर पर जख्म के निशान और पैर में जले का भी निशान है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराये जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *