अवैध हथियार एवं चो’री बाइक के साथ दो अ’पराधियों को किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के जनता बाजार थाना पुलिस टीम के द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर चोरी की बाइक के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. बताते चल की जनता बाजार थाना पुलिस के द्वारा थानान्तर्गत पुरुषोत्तमपुर ब्रह्म स्थान के समीप वाहन जांच के दौरान बाइक रोक कर जब जांच प्रारंभ किया तो पाया गया कि बाइक पर बैठे दोनों युवक अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

जिसके बाद जांच के क्रम में पाया गया कि उनके द्वारा प्रयोग की जा रही बाइक भी चोरी की है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि इस संबंध में जनता बाजार थाना कांड संख्या 176/23 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा जारी है. गिरफ्तार दोनों अपराधी जनता बाजार थाना क्षेत्र के बगौछिया गांव निवासी श्रवण कुमार पांडेय एवं मंगौली गांव निवासी मोहित कुमार बताये गये हैं.उनके पास से देसी कट्टा 01, जिंदा कारतूस 02, मोटरसाइकिल-01 एवं मोबाइल- 02 बरामद किया गया. टीम में पु०अ०नि० अरविन्द कुमार एवं जनता बाजार थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *