18 अक्टूबर को होगा एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के द्वारा शहर के साढा बाजार समिति स्थित कार्यालय परिसर में 18 अक्टूबर को 10:30 बजे पूर्वाहन से 04 बजे अपराह्न तक नियोजन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने बताया गया कि इस रोजगार शिविर में कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद के लिए चैतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड नियोक्ता कंपनी भाग लेगी.

कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं एवं 12वीं पास होना जरूरी है. न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष एवं वेतन 10090 एवं पीएफ ईएसआईसी पेट्रोल इत्यादि की सुविधा दी जाएगी. उनका कार्यस्थल छपरा सिवान एवं गोपालगंज होगा. इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा , शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र , फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे. नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो.

नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी व्यक्ति स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है. अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *