104 कार्टन विदेशी श’राब के साथ तीन त’स्कर गिरफ्तार, तीन फरार

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK – सिवान जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 104 कार्टन विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, तीन तस्कर फरार होने में सफल रहे. इस मामले में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन कुमार ने बताया कि जिले के नौतन थाना क्षेत्र के रामजन्म मोड़ के पास से 104 कार्टन शराब के साथ नौतन थाना क्षेत्र के हरिबलमा निवासी बादल कुमार, पचलखी निवासी सुनील कुमार यादव, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा बड़का टोला निवासी दिनेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि फरार तस्करों में पचलखी निवासी कमलेश कुमार यादव, नौतन थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी शशि कुमार सिंह, नारायण यादव एवं वाहन स्वामी शामिल है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में विदेशी शराब लाया गया है. जिसके बाद उनके द्वारा टीम बनाकर छापेमारी की गई तो 104 कार्टन विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. जबकि तीन तस्कर भाग निकलने में सफल रहे है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पंकज कुमार, सिवान

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *