154वीं जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर समाहरणालय परिसर में किया गया माल्यार्पण ; जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई जयंती

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वीं जयंती के अवसर पर समाहरणालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियो को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को अपने जीवन में उतारें. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा एवं उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए,

ताकि हम सब उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और उन्नति में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है. राष्ट्रपिता का जीवन आत्म*निर्भरता, श्रम की गरिमा स्वच्छता और ग्रामीण विकास का संदेश देता है. वे शांति और अहिंसा के महान दूत थे. स्वच्छता के प्रति उनकी सोच, उनके विचार को हम सब मिलकर आत्मसात करें यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *