विजयादशमी पर 55 फीट के रावण व 50 फीट के कुंभकर्ण का होगा वध

CHHAPRA DESK – विजयादशमी समारोह समिति की बैठक शहर के एक विवाह भवन में उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में रावण-वध से संबंधित तैयारी की समीक्षा की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया रावण वध कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही हैं. इस बार रावण वध कार्यक्रम को विशेष रूप देने में विजयादशमी समारोह समिति के सदस्यगण जुट गए हैं.

विजयादशमी समारोह समिति के कार्यकारी महामंत्री राजेश फैशन ने बताया इस वर्ष 55 फीट का रावण तथा 50 फिट का कुंभकर्ण बनाया जा रहा है. विजयादशमी समारोह समिति के सचिव राजू नयन शर्मा व ददन राज ने बताया इस वर्ष शंखनाद तथा रंग बिरंगी आतिशबाजी का आनन्द छपरा वासियों को मिलेगा.


आगत अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव ने किया. बैठक का संचालन संगठन सचिव शंकर देेव सिंह ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया.
बैठक में समिति के पदाधिकारियों के साज राजेश कुमार उपाध्याय, मीडिया प्रभारी सुरभित दत्त, मनोज कुमार वर्मा संकल्प, विक्की आनन्द, श्वेतांक राय पप्पू, धनंजय कुमार, सुनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित हुए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *