प्रसव पीड़िता की मौ’त के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा सीएचसी पर किया घंटो हंगामा

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के पानापुर थाना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के उपरांत महिला की मौत पर परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घंटों हंगामा किया. परिवार वालों का आरोप था कि रात्रि में पानापुर सीएससी में सिर्फ एक आयुर्वेदिक डॉक्टर थे. जिनसे प्रसव पीड़िता की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उनके द्वारा रेफर किया गया. लेकिन एंबुलेंस में बिना किसी सुविधा के उसे छपरा सदर सदर अस्पताल भेजा गया,

जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई और छपरा सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किया कर दिया गया. मृत महिला की पहचान ईसुआपुर थाना क्षेत्र के लौवा सढवारा गांव निवासी पंकज यादव की 25 वर्षीय पत्नी माला देवी के रूप में की गई. जो कि अपने मायका पानापुर थाना क्षेत्र निवासी अपने पिता अनिल राय के घर आई थी. जहां प्रसव पीड़ा के बाद उसे बीती संध्या पानापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था.

जहां उसके द्वारा एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया गया. लेकिन देर रात उसकी स्थिति बिगड़ने के बाद उसे बिना किसी सुविधा के एंबुलेंस से रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हुई है. उसके मौत की समय सूचना मिलते ही परिवार वाले शव को लेकर पानापुर पहुंचे जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर शव को रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. उस दौरान काफी मान-मनौव्वल के बाद भी करीब 5 घंटे तक परिजन वहां हंगामा करते रहे.

जिसके बाद वहां पानापुर थाना अध्यक्ष, अंचल अधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक के द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए लेकर चले गए. उस दौरान मृत महिला के चाचा कृष्णा राय ने बताया कि पानापुर स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नहीं थे और सिर्फ एक आयुर्वेदिक चिकित्सक थे. जिनसे स्थिति संभाल में नहीं आई और उनकी भतीजी की मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *