छपरा शहर में हुई चाकू’बाजी में एक किशोर गंभीर ; पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत दहियांवा दरगाह के समीप हुई चाकू बाजी में एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. गंभीर रूप से जख्मी किशोर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला निवासी नेमत खान का 17 वर्षीय पुत्र समीर खान बताया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि समीर खान घर से अपने किसी परिचित के घर मिलाद में जा रहा था. उसी बीच नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दहियांवा दरगाह के समीप कुछ असामाजिक तत्वों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे चाकू घोंप दिया. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

उपचार के दौरान जख्मी युवक के चाचा जदयू नेता गुड्डू खान ने बताया कि उनका भतीजा मिलाद में शामिल होने के लिए जा रहा था. तभी दहियांवा दरगाह के समीप असामाजिक तत्वों के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है. वही मारपीट के क्रम में उसे चाकू भी घोंप दिया गया. जिसके कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी है.

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची भगवान बाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिक की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं सदर अस्पताल में किशोर की स्थिति बिगड़ने के बाद गंभीर स्थिति में उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *