गैर मजरूआ जमीन पर अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में गैर मजरूआ जमीन की सुधि जिला प्रशासन को भी नहीं है. फल स्वरुप इस जमीन पर दबंगों का अतिक्रमण बदस्तूर जारी है. शहर से लेकर गांव तक गैर मजरूआ जमीन अतिक्रमित और दबंगों के कब्जे में ही है. इसी गैर मजरूआ जमीन के अतिक्रमण को लेकर जिले के गड़खा थाना अंतर्गत रेड़िया गांव के ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया.

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड के फेरूषा पंचायत स्थित वार्ड संख्या-5, रेड़िया मे कुछ दबंगो के द्वारा सड़क व गैर मजरूआ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है. जिस के कारण ग्रामीणो को काफी दिक्कत होती है. इस बात को लेकर उनके द्वारा कई बार अंचल अधिकारी को आवेदन दिया गया है. अतिक्रमण के कारण सड़क पर जल जमाव की स्थिति बराबर बनी रहती है. वही गांव वालों को आने जाने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

 

प्रदर्शन करने वालों में तेज नारायण सिंह, जितेन्द्र राम, बासमती देवी, सबिता देवी, मीरा देवी, ज्ञान्ति देवी, पंकज कुमार, उपेंद्र कुमार राय, लगन कुमार साह, राहुल कुमार, आनंद कुमार साह, बिनय साह, जगदेव साह, राजेन्द्र साह सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे. उन्होंने कहा कि अगर उक्त गैर मजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जाता है तो वह लोग सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे.

 

 

क्या कहते हैं सीओ

इस मामले में सीओ मोहम्मद जौवाद आलम ने बताया कि उक्त जमीन की मापी कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अतिक्रमण करनेवालों को नोटिस तामिला करा दिया गया है. शीध्र ही उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *