500 बेड के निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट निर्माण में अनियमित की कराई जाएगी जांच : विधानसभा प्रत्यायुक्त कमिटी

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार विधानसभा के प्रत्यायुक्त कमिटी की दो सदस्यीय टीम आज गुरुवार को छपरा सदर अस्पताल पहुंची. जहां व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी देख टीम ने जांच का आदेश दिया है. निरीक्षण टीम ने कहा कि निर्माण में भारी अनियमितता की जा रही है. जिसकी जांच के लिए आदेश दिए गए हैं. जांच के क्रम में मौके पर मौजूद टीम ने भवन निर्माण में लगे ईंटों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए.

वहीं निर्माण कार्य में मसाला बनाने के दौरान बालू में सीमेंट की मात्रा भी कम पाई गई. जिसको लेकर जांच करवाने की बात कही गई है टीम के द्वारा बताया गया कि इन सारे अन्य नेताओं का रिपोर्ट सरकार को सौप जाएगा. वहीं निरीक्षण के क्रम में उक्त टीम ने छपरा सदर अस्पताल के वार्ड एवं दीदी की रसोई का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए टीम में शामिल केसरिया (मोतीहारी) की विधायक शालिनी मिश्रा व बछवाड़ा (बेगूसराय) के विधायक सुरेंद्र मेहता ने बताया कि मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पायी गई है.

जिसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी और जांच का आदेश भी दिया गया है. उन्होंने बताया कि अस्पताल के बाहर व अंदर की सड़कें भी टूटी है और जल जमाव है, जिसका निराकरण कराया जाएगा. वहीं अस्पताल परिसर स्थित दीदी की रसोई का निरीक्षण किया गया. टीम ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया. साथ ही दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी लाइन को ले उन्होंने मरीजों से भी बात की.

जिसमें कई शिकायती मिली जिसके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया गया. प्रत्यायुक्त कमिटी की टीम में केसरिया विधायक व बछवाड़ा विधायक सहित जिले के अन्य पदाधिकारी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एसडी सिंह, अस्पताल प्रबंधन राजेश्वर प्रसाद व अन्य मौजूद रहे. वहीं सूचना पर नगर आयुक्त सुमित कुमार नगर निगम अभियंता व अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *