अगर आप फेयर क्रीम लगाती हैं तो हो जाएं सावधान आपका चेहरा सुंदर होने की बजाय हो सकता है कुरूप ; दांत चमकाने की बजाए उसमें हो सकता है इन्फेक्शन

GOPALGANJ DESK –  अगर आप फेयरनेस क्रीम लगाती है या आप टूथपेस्ट में खास ब्रांड इस्तेमाल करते हैं तो आप सावधान हो जाए. क्योंकि, यह खबर आपके लिए ही है. बता दे की फेयर एंड लवली का डुप्लीकेट माल और क्लोज अप टूथपेस्ट का डुप्लीकेट माल नेपाल से स्मगलिंग होकर बिहार पहुंच रहा है. इस बात का खुलासा गोपालगंज जिले में पुलिस ने किया है.

गोपालगंज जिला के जादवपुर थाना ने रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है जो कि बेतिया से गोपालगंज आ रहे थे. उनकी बाइक पर ब** में सामान भरा हुआ था. जिसकी तलाशी के बाद पाया गया कि उसमें डुप्लीकेट फेयर एंड लवली क्रीम तथा डुप्लीकेट क्लोजअप टूथपेस्ट है. इस सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सत्यापन हेतु थाना टीम को उक्त जगह वाहन जांच करने हेतु निर्देशित किया गया

. वाहन जांच के कम में दो व्यक्ति को नेपाल निर्मित फेयर लवली एवं क्लोजअप टूथपेस्ट के साथ गिरफ्तार किया गया तथा दो चोरी की बाइक जप्त की गई. जिस संदर्भ में जादोपुर थाना कांड स० 220/23 दिनांक 12-09-23 धारा 414/420/34 भा०द०वि० दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त बेतिया जिले के बलथर थाना अंतर्गत भवड़ी गांव निवासी नितेश कुमार तथा बेतिया जिले के नगर थाना अंतर्गत इलमराम चौक निवासी अंजनी बैठा हैं. जिन्हें गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *