भाजपा नेता के रिश्तेदार को बद’माशों ने मारी गो’ली ; जिप सदस्य के पति और देवर पर आरोप

0 minutes, 2 seconds Read

NALANDA DESK – बिहार में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं और लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. बीती देर शाम बदमाशों ने नालंदा में भाजपा नेता के एक रिश्तेदार को गोली मार जख्मी कर दिया. मामला जिले के सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव का है. बदमाशों ने स्थानीय निवासी राजनंदन प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र प्रगति कुमार उर्फ पिंटू सिंह को घर के समीप ही गोली मारी है.

 

 

 

गोली मारने का आरोप सिलाव (उत्तरी) जिला परिषद सदस्य के पति और देवर पर लग रहा है. जख्मी व्यक्ति पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरसीपी सिंह का रिश्तेदार बताये गये हैं. जख्मी के भाई ने बताया कि पड़ोसी उसके घर के पास आया और गोली चला दिया. गोली उनके भाई प्रगति कुमार उर्फ पिंटू को पीठ में लगी है. गोली लगने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे रेफर किया गया है.

उन्होंने बताया कि गोली चलाने के कुछ समय पहले गांव का ही एक लड़का नशे में धुत्त होकर घर के पास आया और गाली-गलौज करते हुए रोड़ेबाजी कर दी. जिसे डांट फटकार कर भगा दिया गया था. जिसको लेकर सलन महतो एवं दलन महतो दोनों भाई घर के पास आये और गोली मार वहां से फरार हो गये. इस मामले में सिलाव थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *