छपरा-सोनपुर रेलखंड पर ट्रेन से क’टकर एक व्यक्ति की हुई मौ’त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-सोनपुर रेलखंड स्थित बड़ा गोपाल रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई. सूचना के बाद सोनपुर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय संजय कुमार सिंह के रूप में की गई. जिसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा रहा. पोस्टमार्टम के दौरान परिवार वालों ने बताया कि आम्ररपाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *