लू’टपाट के दौरान अ’पराधियों ने फाइनेंस कर्मी को मारी 2 गो’ली

0 minutes, 1 second Read

MUZAFFARPUR DESK – बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां सिंघैला पुल के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत शंकर शाह नाम के युवक को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने शंकर को दो गोली मारी है, एक गोली उसके जांघ में और दूसरी हाथ में लगी है.अपराधियों की गोली से घायल निजी फाइनेंस कर्मी शंकर ने बताया कि वह कई गांव से पैसा कलेक्शन कर लौट रहे थे.

 

तभी सिंगइला पुल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने अचानक मेरे गाड़ी को धक्का मार कर गिरा दिया और पैसा निकालने को कहा इतने में दो गोली चला दी और करीब 70 से 80 हजार रुपए कैश के साथ-साथ मोबाइल बाइक का चाबी एवं अन्य चीज छीन लिया और बड़े आराम से भाग गए. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मोतीपुर थाना पुलिस ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

पूरे मामले पर पूछे जाने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ संदीप कुमार ने बताया कि एक गोली लगा जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है गोली अभी फंसी हुई है. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *