घर में सोते रह गये सभी लोग और चोरों ने खिड़की काटकर कर ली नकद समेत लाखों की चोरी

0 minutes, 0 seconds Read

Chhapra Desk- छपरा शहर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत घेघटा गांव स्थित एक किसान के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. जबकि घरवाले सोते रह गये. उन्हें इस घटना की जानकारी तब हुई जब वह सुबह उठे और देखें कि घर का समान अस्त-व्यस्त है और एक कमरे के घर का खिड़की तोड़ा हुआ है. जिसकी सूचना उनके द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई.

घटना देर रात की बताई जा रही है. इस संबंध में मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा गांव निवासी पीड़ित किसान अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि हम दूसरे कमरे में सोए थे. घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब कमरे का दरवाजा खोला तो पाया कि बाहर पीछे से चोरों के द्वारा खिड़की के रॉड काट दिए गए हैं और अंदर बक्से का समान फर्श पर बिखरा पड़ा है. जिसमें रखें 75 हजार नकद एवं दो लाख रूपये के जेवर चोरी कर लिए गए हैं. जिसकी सूचना गृहस्वामी के द्वारा 112 पर डॉयल कर पुलिस को दी, किन्तु देर शाम तक भी कहीं से कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला.

वही पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि करीब सप्ताह पूर्व भी पास के एक घर में चोरी की घटना हुई है. जिसके बाद चोरों ने इस दूसरी घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस को गृह स्वामी के द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. वहीं पुलिस जांच में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *