सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमे गंदे पानी के बीच मरीजों का चल रहा इलाज ; संक्रमण फैलने की आशंका

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला सदर अस्पताल में शौचालय का गंदा पानी फैलकर इमरजेंसी वार्ड में प्रवेश कर चुका है. जिसके कारण वार्ड में भर्ती मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है. वहीं अस्पताल प्रशासन इसकी सुधि नहीं ले रहा है. वार्ड में फैले शौचालय के पानी के बीच मरीजों का इलाज हो रहा है. मरीज या फिर उनके परिजन मुंह पर कपड़ा रख कर किसी तरह इलाज करवाने को विवश हैं.

लेकिन, अस्पताल प्रशासन की नजर इस ओर नहीं जाती है. जिससे संक्रमण होने का खतरा बढ़ रहा है. वहीं बदबू से भी हो रही परेशिन हो रही है. सदर अस्पताल में जलजमाव के बीच ही डॉक्टर या नर्स उपचार कर रहे हैं. मरीज के परिजनों का कहना है की शौचालय से निकलने वाला पानी पूरी तरह से वार्ड में फैल रहा है, लेकिन अभी तक किसी ने इसकी सफाई के लिए कोई पहल नहीं की है.

मजबूरन हम लोग इसी पानी के बीच में इलाज कराने को बाध्य हैं. वहीं बदबू और भी परेशान कर रहा है. इस मामले में अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है. जल्द ही इसे ठीक किया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *