ऑफिस में घुसकर इंजीनियर पति की च’प्पल से पत्नी ने की पि’टाई

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से इश्क लड़ाना इंजीनियर पति को उस समय महंगा पड़ गया जब ऑफिस में घुसकर पहली पत्नी ने चप्पल से पिटाई शुरू कर दी. मामला अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से जुड़ा हुआ है. अपने परिजनों के साथ पीड़ित पत्नी दफ्तर में पहुंच गयी, जहां घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. महिला के परिजनों ने ऑफिस से भाग रहे इंजीनियर को पकड़ लिया. जिसके बाद पत्नी ने चप्पल से इंजीनियर पति की पिटाई कर दी.

इंजीनियर की पिटाई होता देख कार्यालय के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. काफी देर बाद लोगों को पूरा माजरा पता चला. उस दौरान पत्नी मोबाइल छीनने की कोशिश कर रही थी लेकिन इंजीनियर पति मौका पाकर फरार हो गया. जिसके बाद कार्यपालक अभियंता की पत्नी और बेटी समाहरणालय पहुंची जहां एसपी ऑफिस में आवेदन दिया. एसपी को दिये गये आवेदन में यह बताया गया कि कार्यपालक अभियंता का दूसरी महिला के साथ अफेयर है.

जिसके चक्कर में उसने पत्नी और बेटी को खर्चा देना भी बंद कर दिया है. इंजीनियर पति सारा पैसा अपनी दूसरी महिला पर खर्च कर रहा है. पति को महिला ने बार-बार समझाया लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है. उनके इस रवैये से परेशान होकर पत्नी और बच्चे उनके दफ्तर पहुंच गये, जहां इंजीनियर पति की चप्पल से पिटाई कर दी. पत्नी और बेटी ने एसपी से त्वरित कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

बता दें कि कार्यपालक अभियंता की पत्नी स्मिता रंजन अपने बेटा और बेटी के साथ पटना में फ्लैट लेकर रहती है. उनकी बेटी एमबीबीएस फाइनल इयर की छात्रा है. जिसे पैसे के अभाव में आगे की पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है. पिता पढ़ने के लिए पैसे नहीं देते वो दूसरी महिला के चक्कर में लगे रहते हैं. ऐसे में उसका डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह जाएगा. इस बात से बेटी और मां परेशान है. पत्नी स्मिता रंजन ने औरंगाबाद एसपी से न्याय की गुहार लगायी है. वही ऑफिस में पिटाई के बाद इंजीनियर पति फरार हो गया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *