पब्लिक हो या पुलिस : आंख बंद तो छपरा में हो जाएगा डब्बा गायब ; दिनदहाड़े इंस्पेक्टर के घर हुई लाखों की चो’री

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा में आजकल चोर भी बहुत ही शातिर हो गए हैं. कल तक चोरों से लोग खौफ जदा थे. अब तो अन्य अधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी भी घर बंद कर उसे सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं. अब डर तो सबको है. क्योंकि, छपरा में शातिर चोर आंख बंद तो डब्बा गायब की कहावत को अक्षरस: चरितार्थ कर रहे हैं. मामला छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी से सामने आया है.

जहां छपरा जंक्शन के आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के आवास पर चोरों ने दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए नकद के साथ सोना-चांदी के आभूषण की भी चोरी की है. इस घटना के बाद सभी ने चुप्पी साध ली. वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. वही दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस घटना ने महज 12 घंटे के अंदर ही कांड का उद्वेदन कर उक्त कांड में संलिप्त एक चोर को गिरफ्तार कर लिया.

जबकि अन्य चोर पुलिस की गिरफ्तार से अभी बाहर हैं. गिरफ्तार चोर नगर थाना क्षेत्र के मौना पकड़ी निवासी हिमांशु कुमार बताया गया है. जिसकी निशानदेही पर उक्त चोरी में शामिल अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि उक्त शातिर चोर के खिलाफ नगर थाना, मुफस्सिल, भगवान बाजार समेत विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

विदित हो कि बीते सप्ताह भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गंडक कॉलोनी के कई घरों से भी दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसको लेकर मोहल्ले वासियों के द्वारा हो-हंगामा किए जाने के बाद पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *