शराबबंदी का सच : दिखता कहीं नहीं पर मिलता सभी जगह वह है #शराब #Wine

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – बिहार में शराबबंदी का सच यह है कि यह भले ही दिखता कहीं नहीं है लेकिन मिलता सभी जगह है. इसकी सबसे बड़ी उपलब्धता यह है कि या एक फोन पर होम डिलीवरी सप्लाई हो जा रहा है. जिसका नतीजा है कि आए दिन चेक पोस्ट पर और जिले के अनेक स्थानों में प्रतिदिन भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामदगी हो रही है.

शराबबंदी के बाद तो ट्रक, कंटेनर, एंबुलेंस, पार्सल वैन, मिल्क कंटेनर, अलकतरा कंटेनर, गैस सिलेंडर के बाद अब सब्जी के बोरे और पार्सल से भी शराब निकल रहा है. आज उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मांझी चेक पोस्ट पर सब्जी ला रहे दो वेंडरों को रोककर भिंडी के बोरे की तलाशी ली गई तो उससे 170 पीस केन पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.

 

जिसके बाद बाइक जब्त करते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनों तथा जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव निवासी गुड्डू कुमार एवं नीरज कुमार बताए गए हैं, जोकि भिंडी के बारे में अंग्रेजी शराब छुपाकर ले जा रहे थे. वही उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा मशरक थाना अंतर्गत चेक पोस्ट पर भी बाइक पर दो बड़े कंटेनर में दूध ले जा रहे बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली तो दूध के दोनों कंटेनर से 6 कार्टन विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई.

जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के बाद उत्पाद विभाग पूरी मुस्तैदी से लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है और प्रतिदिन शराब की खेप पकड़ी भी जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *