अलग-अलग हाद’सों में तीन व्यक्ति की मौत ; द़ संदेहास्पद मौत का भी हुआ पोस्टमार्टम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसे में एक महिला समेत तीन व्यक्ति की मौत हो गई. जिसमें 2 मौतों को संदेहास्पद माना गया है. पहली घटना छपरा जिले के डेरनी थाना अंतर्गत रसूलपुर खिड़किया गांव की है, जहां करंट लगने से एक युवक की मौत हुई है. मृतक की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के रसूलपुर खिड़किया गांव निवासी चंद्रदीप सिंह के 20 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार के रूप में की गई है.

करंट लगने के बाद अचेत अवस्था में उन्हें परसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना पीटना लग गया. वहीं डेरनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

वहीं दूसरी घटना में गड़खा थाना क्षेत्र के महमदा गांव में एक महिला की संदेहास्पद मौत हुई है. मृत महिला गड़खा थाना क्षेत्र के महमदा गांव निवासी बताई गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे घर पर ही मृत पाया गया. जिसके बाद शक के आधार पर परिवार वालों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

वहीं तीसरी घटना में सोनपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी गाड़ी सरयुग-जमुना एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवक की मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के खोदावनपुर थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव निवासी लक्ष्मण के 18 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार दास के रूप में की गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *