पटना में पार्षद पति सह भापपा नेता को अपराधियों ने मारी गो’ली

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – बिहार में अपराधी पूरी तरह बेलगाम होते नजर आ रहे हैं. जब चाहे अपराधी घटना को अंजाम देने से भी बाज नहीं आ रहे है. पटना के दीघा क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने पार्षद पति सह भापपा नेता को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पुलिस के मुताबिक, वार्ड पार्षद के पति निलेश मुखिया कहीं जा रहे थे. उसी दौरान कुर्जी मोड़ के समीप अपराधियों ने घेरकर उन्हें गोली मार दी.

अपराधियों की संख्या चार बताई जा रही है, जो मोटर साइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोग तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. निलेश भाजपा के नेता भी बताए जाते हैं. घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *