भूमि विवाद में पुलिस कर्मी की पी’ट कर ह’त्या ; सड़क जाम के बाद बवाल

0 minutes, 1 second Read

MUZAFFARPUR DESK – बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भूमि विवाद को लेकर बिहार पुलिस के जवान की हत्या के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर घंटो बवाल काटा. मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र के जद्दोजहद छपरा का है, जहां विवाद में झगड़े के बाद पड़ोसियों ने पुलिस के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी है.

वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर मोतिहारी-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया. वहीं घटना की सूचना पर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस का जवान दीपेन्द्र कुमार सिंह पटना में हवलदार के पोस्ट पर कार्यरत था और वह छुट्टी लेकर अपने घर जद्दू छपरा आया हुआ था.

बताया जाता है कि उसका पड़ोसी के साथ जमीन का विवाद चल रहा था जिसको लेकर शुक्रवार देर शाम पड़ोसी के साथ दीपेन्द्र सिंह की लड़ाई हुई. वहीं आज शनिवार सुबह फिर पड़ोसी ने दीपेन्द्र सिंह पर हमला कर दिया जिससे भूपेंद्र की मौत हो गई है. घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि दीपेन्द्र कुमार सिंह की डेड बॉडी उनके घर के पास से मिली है.

पुलिस ने जानकारी प्राप्त की तो उनके परिजन ने बताया कि उनके पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है जिसको लेकर कल भी लड़ाई हुई थी. आज सुबह लाठी डंडे से उन पर हमला किया गया जिसमें उसकी मौत हो गई है. पुलिस उनके डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में जो भी शामिल होंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *