घर में साथ खाया पिया फिर सीने में उतार दिया खं’जर ; सुबह घर से बरामद हुआ शव

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के नयागांव थाना अंतर्गत डुमरी बुजुर्ग गांव में चाकू गोदकर एक युवक की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. मृत युवक नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग गांव निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह का 33 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार सिंह बताया गया है जो कि अविवाहित था. खून से लथपथ उसका शव घर से ही बरामद किया गया है. वह घर में अकेले ही रहता था.

सुबह शव देखे जाने के बाद वहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना मिलते ही नयागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. वही चर्चा है कि 2 दिन पूर्व उक्त युवक की किसी के साथ मारपीट हुई थी. दूसरी ओर इस हत्या को लेकर अन्य कई तरह की चर्चाएं हो रही है. बताया जा रहा है कि वह घर पर अकेले था.

लेकिन बीते दिन उसके साथ कुछ दोस्त देखें गये थे. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि दोस्तों के द्वारा ही उसकी हत्या की गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जहां पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *