नीलगाय ने ले ली बाइक सवार छात्र की जान ; सोमवारी पूजा करने जा रहा था मंदिर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – दियारा क्षेत्र से भटक कर आई नीलगाय एक छात्र की मौत का कारण बन गई. मृत छात्र जिले के मशरक थाना क्षेत्र के गंडामन गांव का निवासी राजकुमार प्रसाद यादव का 23 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार यादव बताया गया है. बबलू बीए का छात्र है. बताया जा रहा है कि वह सोमवारी पूजा को लेकर बाइक के मंदिर जा रहा था. तभी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर बहामारा गांव स्थित छठ पूजा स्थान के समीप अचानक नीलगाय खेत की तरफ से निकलकर उसकी बाइक पर कूद गया.

जिसके कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसकी मौत मौके पर हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों को में कोहराम मच गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

पोस्टमार्टम के दौरान मृत छात्र के परिवार वालों ने बताया कि वह बीए फाइनल ईयर में पढ़ रहा था. आज वह सोमवारी पूजा को लेकर बाइक से मंदिर पूजा करने जा रहा था. जहां अचानक ही नीलगाय खेत से निकलकर उसके बाइक पर कूद गई. इस दुर्घटना में उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *