बिग ब्रेकिंग : छपरा में एक युवक की गोली मारकर ह’त्या

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अमनौर थाना अंतर्गत अपहर गांव स्थित हाई स्कूल के समीप बाइक सवार अपराधी ने एक युवक को गोली मार दी. जिससे उसकी मौत छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. समाचार प्रेषण तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक शव की पहचान को लेकर पुलिस प्रयास में लगी है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि उस युवक को गोली मारने वाला अपाचे सवार युवक और वह दोनो अपनी-अपनी बाइक से बातचीत करते हुए भेल्दी की तरफ जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक से बात करते हुए जा रहे थे. अमनौर थाना अंतर्गत अपहर हाई स्कूल के समीप सुनसान पाकर अपाचे बाइक सवार युवक ने पिस्टल निकालकर उस युवक के गर्दन के समीप कंधे पर सटाकर फायर कर दिया.

गोली लगने के बाद वह युवक बीच सड़क पर गिरकर तड़पने लगा. जिसके बाद अपाचे सवार युवक बाइक की गति बढाकर भाग निकला. सूचना के बाद अमनौर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी युवक को उठाकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया,

जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ संतोष कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम कक्ष भेज दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *