पाकिस्तानी सीमा हैदर का सचिन से प्यार का नाटक या भारत के खिलाफ जासूसी का मकसद ; ATS ने लिया हिरासत में

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – पाकिस्तानी मूल की सीमा हैदर का भारतीय सचिन से प्यार होना और उसका पाकिस्तान छोड़कर भारत आना अब संदेह के दायरे में हैं कि कहीं सीमा हैदर पाकिस्तान की जासूस तो नहीं. हालांकि ATS (एटीएस) ने उसे हिरासत में ले रखा है. वही सचिन के घर वालों से मिलने पर भी पाबंदी लगा दी गई है. सोमवार को ATS ने सीमा हैदर को ग्रेटर नोएडा स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया है. ATS सीमा के साथ ही उसके चार बच्चों और सचिन को भी अपने साथ ले गई है. किसी सीक्रेट लोकेशन पर सीमा से पूछताछ की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो को इनपुट मिला है कि सीमा हैदर के चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार हैं. उसका भाई भी पाकिस्तानी आर्मी में है. जबकि इससे पहले सीमा ने अपने भाई को लेकर कहा था कि वह सेना में नहीं है, बल्कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है. ATS इस इनपुट की जांच कर रही है कि यह कितना सच है.

IB से इनपुट मिलने के बाद ATS एक्शन में आ गई. सीमा हैदर के पासपोर्ट को भी जांच के लिए भेजा गया है. साथ ही, उसकी मोबाइल डिटेल्स की भी दोबारा जांच की जा रही है. उधर, नोएडा पुलिस ने सीमा के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. सचिन के परिवार को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है.

ISI से कनेक्शन का है शक

सीमा हैदर का मामला जब सामने आया था तो उसके पाकिस्तानी एजेंसी ISI से कनेक्शन की चर्चा हुई थी. हालांकि, बाद में जांच एजेंसियों को इससे जुड़े कोई ठोस सबूत नहीं मिले. इसलिए मामला लव एंगल की तरफ मुड़ गया था, लेकिन अब IB के इनपुट के बाद फिर से जासूसी एंगल पर एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *