बिहार में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ STF ने चलाया अभियान ; हुआ बड़ा खुलासा

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – बिहार के कई जिलो में चल रहे अफीम की खेती के खिलाफ STF ने अभियान चलाया. जिससे अफीम की खेती के गुप्त रूप से करने का बड़ा खुलासा हुआ है. जिससे कि नक्सलवादियों के वित्त प्रवाह को रोका जा सके. क्योंकि नक्सलियों के लिए अफीम की खेती वित्त पोषण का काम करती है. अब अवैध अफीम की खेती के खिलाफ इस अभियान को तेज कर दिया गया है.

पुलिस ने गया, औरंगाबाद, और जमुई जिलों में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चल रहे अभियान को बढ़ावा दिया है. इस अभियान के माध्यम से नक्सली गुप्त वित्त प्रवाह पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है. इससे हथियारों की आपूर्ति में बाधा आई है और राज्य में सशस्त्र उग्रवादियों की संख्या में भारी कमी आई है.

अफीम की खेती के गुप्त रूप से होने का खुलासा

एसटीएफ के महानिदेशक (एडीजी-ऑपरेशंस) सुशील मानसिंह खोपड़े ने बताया कि अब बिहार पुलिस ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और राज्य सरकार के अन्य विभागों के साथ मिलकर गया, औरंगाबाद और जमुई जिलों में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. उनके मुताबिक, नक्सली उग्रवादियों द्वारा कुछ इलाकों में गुप्त रूप से अफीम की खेती की जानकारी मिली है, जिसे उन्होंने नष्ट कर दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *