पटना के बिहटा में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गो’लियों से भू’ना

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK –  पटना के बिहटा थाना अंतर्गत अम्हारा गांव से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां, बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया. उसकी मौत बिहटा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई है. मृतक की पहचान बिहटा के अम्हारा गांव निवासी सुनील साहू के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुनील साहू अपने घर के नजदीक कुर्सी लगाकर बैठा था.

उसी क्रम में दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी वहां पहुंचे और सुनील साहू को गोलियों से भून डाला. आसपास के लोगों ने बताया कि अपराधियों ने सुनील साहू को बैक टू बैक 6 गोलियां मारी हैं. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया. घटना की सूचना पाकर प्रशिक्षु डीएसपी अनु कुमारी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *