भ्रष्टाचार के खिलाफ वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रवेश द्वार पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक विकास में भ्रष्टाचार एक बड़ा अवरोधक है.

मै विश्वास करता हूं कि भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए हमारी सरकार, नागरिक तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है. मुझे लगता है कि प्रत्येक नागरिक को सदैव सतर्क रहना चाहिए एवं ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्च मानकों को पालन करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करना चाहिए. इसलिए मैं शपथ लेता हूं कि :-

* जीवन के हर कदम पर सत्यनिष्ठ और कानून व्यवस्था का पालन करूंगा.
* न तो घूस लूंगा और न ही घूस दूंगा
* सभी कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निष्पादित करूंगा.
* जनहित में कार्य करूंगा.
* निजी व्यवहार में ईमानदारी की मिसाल कायम करूंगा.
* भ्रष्टाचार की किसी भी घटना को उपयुक्त एजेंसी को सूचित करूंगा.


इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री पाण्डेय ने कहा कि नियमबद्धत्ता तथा नियम कानून का अक्षरश: पालन भ्रष्टाचार रहित समाज की पहली आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों प्रकार का हो सकता है. कार्य निष्पादन में विलम्ब को भ्रष्टाचार का एक महत्वपूर्ण कारण बताते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्य सम्पादन में अनावश्यक विलम्ब से हर हाल में बचा जाये तथा नियमों एवं प्रक्रियाओं का पूर्णत: पालन सुनिश्चित करते हुए कार्य सम्पादित किये जाए.


इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) ज्ञानेश त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एसपीएस यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीति वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एपी सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) एस पी श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) अलोक केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (आपरेशन) ए के श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) आर एन सिंह, मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा एवं शाखाधिकारियों ने भ्रष्टाचार मिटाने एवं नव भारत के निर्माण के लिए शपथ ग्रहण ली.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *