बिहार में डकैतों से दो-दो हाथ करने पहुंची पुलिस ने दिया बम का जवाब गोली से दो डकैत हो गये ढेर

0 minutes, 0 seconds Read

MOTIHARI DESK – बिहार के मोतिहारी में डकैती की सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पहुंची टीम ने अपराधियों द्वारा फेंके गए बम का जवाब गोलियों से दिया और दो डकैत मौके पर ढेर हो गए. इस मामले में मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि डकैती की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम भेजा गया. डकैत पूरी तैयारी में आए थे. वो गैस कटर से लेकर खनती टांगी, बम लेकर पहचे थे.

पुलिस जैसे वहां पहुंची पुलिस टीम पर उन्होंने बम से हमला कर दिया. फिर मोतिहारी पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई. जो कि करीब एक घंटे तक चला. जिसमें डकैतों ने 14 से अधिक बम धमाके किए. वहीं पुलिस की ओर से करीब 25 राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है. इसमें दो डकैत की मौत हो गई है. जबकि आधा दर्जन डकैतो के घायल होने की सूचना है. घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के पुरणहिया की है.

रविवार मध्य रात्रि करीब दो बजे के करीब अरुण सिंह के घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक घर में डकैती करने आने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची. अचानक डकैतों ने पुलिस पर बम से हमला कर दिया. जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिलस कर्मियों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जिसके बाद मोतिहारी एसपी ने फौरन सदर एएसपी राज के नेतृत्व में टीम का गठन किया और टीम फिर से गांव पहुंची.

पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में दो डकैत की मौत हो गई. वहीं पुलिस मुठभेड़ स्थल की घेराबंदी कर पुलिस कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है. मुठभेड़ स्थल के कुछ एरिया में अभी भी जिंदा बम पड़े हुए हैं और खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं. खून के धब्बे नेपाल बॉर्डर तक दिखाई दे रहा है. पुलिस टीम ने बम स्क्वायड को बुलाया.

जख्मी जवान का सदर अस्पताल में चल रहा उपचार

डकैतों के बम से घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलो में 45 वर्षीय बलराम सिंह, 24 वर्षीय सुभम कुमार, 25 बिट्टू कुमार शामिल हैं. इधर, पुलिस की गोली से मृतक डकैतों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वही उसकी पहचान करने में जुटी है और नेपाल पुलिस से संपर्क कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *