लापता किशोर का पोखर से मिला शव ; जांच में जुटी पुलिस कि कैसे हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोंगल बीरैचा हजारी टोला से बीते दिन लापता किशोर का शव आज एक पोखर से बरामद किया गया है. इस सूचना के मिलने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है.

मृत किशोर बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोंगल बीरैचा हजारी टोला गांव निवासी दशरथ ठाकुर का 14 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार बताया गया है. वह कल शाम करीब 4:00 बजे से लापता था. परिजन के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ अता पता ना चला. आज सुबह हजारी टोला स्थित चिमनी के पास पोखरे मे उसका शव किसी ने देखा और घर वालों को सूचित किया. जिससे घर में चीख-पुकार मच गई. घरवालों का रो-रो कर हाल बेहाल है.

वहीं घटना की जानकारी जैसे ही बरौली थाना को लगी, घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर मामला क्या है. मिल किशोर के चेहरे पर कुछ जख्म के निशान पाए गए हैं. जिससे मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि किशोर की डूबने से मौत हुई है या हत्या कर उसके शव को पोखर में फेंका गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *